शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

1 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंदौर। शहर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाणगंगा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक…

इंदौर। शहर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाणगंगा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक तस्कर को धरदबोचा है, जिसके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बाणगंगा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने एचआर ग्रीन के आसपास घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध आरोपी बल्लू पाल पिता भरत पाल निवासी मुखर्जी नगर को हिरासत में लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी बल्लू पाल को गिरफ्तार कर लिया है। बाणगंगा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह ब्राउन शुगर कहां से लाया था और शहर में किसे सप्लाई करने जा रहा था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें