मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

1.10 लाख की अवैध ब्राउन शुगर के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

शहर में अवैध मादक पदार्थों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदन नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देर रात…

शहर में अवैध मादक पदार्थों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदन नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देर रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान सिंहासा वाइन शॉप के पास से एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.85 अवैध ब्राउन शुगर जब्त की है। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशों के तहत चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक कारोले के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम देर रात हॉटस्पॉट और सुनसान इलाकों में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिंहासा वाइन शॉप के पीछे खाली मैदान में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पानी की टंकी के पास दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 10.85 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम त्रषि वर्मा पिता मुकेश वर्मा निवासी चांदमारी ईंटभट्टा बताया।

पूछताछ में आरोपी त्रषि वर्मा ने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने तथा जल्दी रुपए कमाने के लिए मंदसौर और रतलाम से सस्ते दामों में ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था। इसके बाद वह इंदौर में पुड़िया बनाकर महंगे दामों

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें