किसान नेता चंदन सिंह बड़वाया ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी नगर अनाज मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों में अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार की आशंका है। मंडी परिसर में बनाए गए किसान शेडों की गुणवत्ता अत्यंत खराब है, जिसके कारण बारिश के दौरान शेडों से पानी टपक रहा है और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से किए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। चंदन सिंह बड़वाया ने मांग की है कि किसानों के हितों से जुड़े इन निर्माण कार्यों का स्वतंत्र गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग रोका जा सके और किसानों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


