इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ एवं कार टैक्सी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया है कि रैपीडो बाइक टैक्सी के खिलाफ पिछले कई समय से आंदोलन चलाया जा रहा है अवैध रूप से संचालित बाइक टैक्सी की संख्या इंदौर में 15000 से अधिक हो गई है इनके राइडरों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं है और नाही एग्रीगेटर लाइसेंस है आए दिन आसामाजिक राइडर इंदौर शहर में महिला एवं छात्राओं के साथ लूटपाट, बलात्कार, पर्स और मोबाइल छीनने की गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं।
घरेलू दोपहिया वाहनों का उपयोग कमर्शियल में किया जा रहा है एक्सीडेंट की स्थिति में यात्री को दुर्घटना बीमा नहीं मिलता है, दूसरे शहरों एवं राज्यों के बाइक का संचालन भी इंदौर में किया जा रहा है। रैपीडो को परिवहन विभाग की अनुमति न होने के बाद भी इसका संचालन वर्तमान में जारी है।
इसे बंद करने के आदेश निर्देशित किए थे परंतु यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, 2025 में हाई कोर्ट खंडपीठ इंदौर के माध्यम से परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया था कि उक्त कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में बैठक यातायात पुलिस मुख्यालय पलासिया पर दोनों कमेटी के पदाधिकारियों की पुलिस अधिकारियों के साथ हुई और समस्या भी बताई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


