रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सांची दूध की नीतियों के खिलाफ होगा धरना-प्रदर्शन

सांची दूध ने उपभोक्ताओं के लिए दाम बढ़ा दिए, किसानों के लिए नहीें

भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के बबलू जाधव ने बताया कि सांची दूध संघ ने दूध विक्रय में दाम बढ़ा दिए, दूध उपभोक्ताओं ेसे भाव बढ़ाकर लिए जा रहे है, लेकिन किसानों को भाव बढ़ाकर दाम नहीं दिए जा रहे है, जबकि दुग्ध संघ ने 4 रु. लीटर तक के दाम बढ़ा दिए गए है। जाधव ने कहा कि सांची दुग्ध संघ का यह फैसला पूरी तरह अन्यायपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण है।

एक तरफ महंगाई का बोझ किसानों पर पड़ रहा है। इस अन्यायपूर्ण रवैये के कारण सांची दुग्ध संघ के खिलाफ 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन की चेतावनी भी जाधव द्वारा दी गई। जाधव ने कहा कि लम्बे समय से किसानों के हक की लड़ाई लड़ी जा रही है।

प्रदेश की 150 से अधिक गांवों की सांची दुग्ध डेयरियों पर ज्ञापन सौंपकर दूध का भाव 12 रुपये प्रति फैट करने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद सांची दुग्ध संघ के जिम्मेदार अधिकारियों ने किसानों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 5