इंदौर। धन की देवी पूजा के मौके पर इंदौर में मर्सिड़ीज आडी की 19 कार बिकी है। एक करोड रुपए से ज्यादा कीमत वाली कारों की इंदौर में डिमांड पैदा हो गई है। अब नागरिक अपनी विलासिता का प्रदर्शन करने के लिए मोटे तौर पर 1.5 करोड रुपए कीमत वाली कार खरीद रहे हैं।
रिहायशी का शौक इंदौर के लोगों को बहुत पहले से रहा है। अब समय बदलने के साथ-साथ कार बदल गई है। इस साल धनतेरस पर नागरिकों द्वारा बड़ी संख्या में नई गाड़ी खरीदी, यह एक ऐसा दिन होता है जिससे नई गाड़ी खरीदना और उसकी पूजा करना अच्छा माना जाता है। यही कारण है कि इंदौर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन खरीदे गए। इसमें इस साल जो सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इंदौर में 19 मर्सिड़ीज-ऑडी कार बिकी है। मर्सिड़ीज इलेक्ट्रिक कार की डिमांड तो पहले से ही बनी हुई है। इसकी इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग अप्रैल महीने में ही पूरी हो चुकी है अब तो लोगों द्वारा अन्य कार को भी अपने फोकस में ले लिया गया है। इस बार सबसे महंगी कार के रूप में जीएलएस कार बिकी है जिसकी कीमत 1.70 करोड रुपए है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में 1 करोड से लेकर 1.5 करोड रुपए तक कीमत वाली कार भी इंदौर के लोगों द्वारा खरीदी गई है। अब खुद के रईस होने के प्रदर्शन के रूप में 1 करोड रुपए से ज्यादा कीमत वाली कार को खरीदना और उस पर घूमना एक फैशन बनने लगा है। अपने धन के प्रदर्शन में प्रदेश में इंदौर के लोग ही सबसे आगे होते हैं। यही कारण है कि इंदौर में इस तरह की महंगी कारों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। इंदौर के बाद भोपाल और ग्वालियर में भी इन कारों की डिमांड बढ़ गई है। इस तरह की महंगी कारों की बिक्री होने से परिवहन विभाग को भी टैक्स के रूप में मोटी राशि प्राप्त होती है। इसके साथ ही इंदौर नगर निगम को भी इन गाड़ियों की पार्किंग शुल्क के रूप में अच्छी राशि मिलती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 8 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




