गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
दुनिया

नवरात्रि के बीच मंदिर में होते-होते बचा हिंदुओं का कत्लेआम, बंदूक चलाते ही हुई जाम – नरसंहार की साजिश नाकाम

अमेरिका के इलिनोइस में वेंकटेश्वर मंदिर में हिन्दुओं का कत्लेआम होते-होते बच गया। 19 वर्षीय आरोपी की राइफल ऐन वक्त पर जाम हो गई, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर राइफल, सैकड़ों गोलियां और मेनिफेस्टो बरामद किया।

नवरात्रि के बीच मंदिर में होते-होते बचा हिंदुओं का कत्लेआम, बंदूक चलाते ही हुई जाम – नरसंहार की साजिश नाकाम

वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के इलिनोइस में एक मंदिर में हिन्दुओं का कत्लेआम होते-होते बच गया। एक 19 वर्षीय युवक एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस ने मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रची थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से राइफल, सैकड़ों गोलियां, बॉडी शील्ड और मेनिफेस्टो बरामद किया है।

बताया जाता है कि यहां के वेंकटेश्वर मंदिर में नवरात्रि के दौरान बड़ी तादाद में हिन्दू भक्त पहुंचते हैं और गरबा करते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी यहां हिन्दुओं का कत्लेआम करने पहुंचा था, लेकिन ऐन वक्त पर उसकी राइफल जाम हो गई और वह फायरिंग नहीं कर सका। अगर वह फायरिंग करने में कामयाब हो जाता तो बड़ी तादाद में लोगों की जान जा सकती थी। आरोपी पर आतंकी धमकी देने के आरोप भी लगे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1