मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दुनिया

अमेरिका ने 140 झिकानंं पर किया हमला

ईरान ने भी अमेरिकी ठिकानों पर बरसाए बम

ईरान ने साइप्रस के जहाज पर हमला किया और होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया तो ईरान पर अमेरिका टूट पड़ा। अमेरिका ने ईरान में 140 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर मिसाइलें दागीं, बम बरसाए। अमेरिका के इस हमले के जवाब में ईरान ने भी कुवैत, बहरीन, कतर, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर अटैक किया। अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिका ने न्यूक्लियर सिटी बुशहर समेत असालुयेह, बंदर-ए-देयर, जास्क और चाबहार के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। पिछले 3 दिनों में अमेरिका 300 ठिकानों पर हमले कर चुका है। इन हमलों के कारण तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें