बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

क्रिकेट मैच की फर्जी टिकट बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में शातिर बदमाशों ने सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक शेयर कर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की टिकट दिलाने के नाम पर एक…

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में शातिर बदमाशों ने सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक शेयर कर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की टिकट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से हजारों रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह धोखाधड़ी कनाड़िया थाना क्षेत्र के सर्वसंपन्न नगर निवासी मिलिंद पिता जयंत जोशी के साथ हुई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गत 4 अक्टूबर को उनके साथ यह ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था,

35 हजार से अधिक की

कि उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात मोबाइल नंबर 7044145623 के धारक द्वारा फेसबुक पर एक फर्जी लिंक डाली गई थी। इस लिंक के जरिए इंदौर में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की टिकट उपलब्ध कराने का दावा किया गया था। मैच की टिकट पाने की चाहत में पीड़ित ने जब उस लिंक और बताए गए निर्देशों का पालन किया, तो उनके बैंक खाते से कुल 35,639 रुपये कट गए और ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए। तय समय और प्रक्रिया के बावजूद जब टिकट नहीं मिले और संपर्क करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए कनाड़िया थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से प्राप्त तथ्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उस बैंक खाते और मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाल रही है, जिसके जरिए इस ठगी को अंजाम दिया गया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10