मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

4 हजार से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

आईआईएसटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा आयोजित मध्य भारत की सबसे सबसे बड़ी अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिताओं में से एक 'अप्रतिम प्रज्ञा' एवं 'अप्रतिम इंटर स्कूल स्पोर्टस लीग' का शुभारम्भ हुआ। 12 से…

4 हजार से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

आईआईएसटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा आयोजित मध्य भारत की सबसे सबसे बड़ी अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिताओं में से एक 'अप्रतिम प्रज्ञा' एवं 'अप्रतिम इंटर स्कूल स्पोर्टस लीग' का शुभारम्भ हुआ। 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के 150 से अधिक विद्यालयों के 4,000 से अधिक कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतिभा, रचनात्मकता, खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर रहे है। कल शुभारम्भ पर गार्ड ऑफ आनर और मार्चपास्ट भी किया गया। क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और पिकलबॉल को शामिल किया गया है। वहीं, बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतिस्पर्धाओं में वाद- विवाद, विज्ञान परियोजना मॉडल, 'आइडिया टू स्टार्ट-अपः पिचाथॉन' तथा देशभक्ति गीतों पर आधारित समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। उक्त जानकारी अरुण एस. भटनागर ने दी।

4 हजार से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 7