बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अंतर-महाविद्यालयीन एक्वेटिक्स प्रतियोगिता में प्रीति, सोहम, मानस का उम्दा प्रदर्शन

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय अंतर-महाविद्यालयीन एक्वेटिक्स प्रतियोगिता में श्री रावजीभाई गोकुलभाई पटेल गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम…

अंतर-महाविद्यालयीन एक्वेटिक्स प्रतियोगिता में प्रीति, सोहम, मानस का उम्दा प्रदर्शन

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय अंतर-महाविद्यालयीन एक्वेटिक्स प्रतियोगिता में श्री रावजीभाई गोकुलभाई पटेल गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने तैराकी एवं डाइविंग में अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गुजराती प्रोफेशनल महाविद्यालय ने प्रतियोगिता में विजेता का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान डाइविंग स्पर्धा में महाविद्यालय की खिलाड़ी प्रीति शर्मा ने 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं तैराकी स्पर्धाओं में सोहम सहगल, मानस विश्वकर्मा एवं राजवीर सोनी ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किए।

प्रतियोगिता में 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल सहित बटरफ्लाई, बैकस्ट्रोक एवं ब्रेस्टस्ट्रोक जैसी विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया।

निर्णायक मंडल एवं चयन समिति की रही महत्वपूर्ण भूमिका प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन में तैराकी के ऑफिशियल सागर तोंडे, मोहित इमोलिया एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डाइविंग स्पर्धा में मनीष जोशी, प्रखर जोशी एवं उत्कर्ष जोशी ने ऑफिशियल के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11