नगर निगम द्वारा शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं खिलाड़ियों को बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेहरू स्टेडियम में शूटिंग रेंज तथा छत्रपति शिवाजी महाराज कुश्ती खेल परिसर के कुश्ती एरिना में शेड का निर्माण कराया गया है। एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने दौरा कर बताया कि नेहरू स्टेडियम में शूटिंग रेंज का निर्माण 4 लाख 88 हजार 253रुपये की लागत से किया गया है। इसी क्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज कुश्ती खेल परिसर में कुश्ती एरिना पर शेड का निर्माण 11 लाख 14 हजार 433 रुपये की लागत से कराया गया है। इन निर्माण कार्यों से खिलाड़ियों को अभ्यास एवं खेल गतिविधियों के संचालन में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, नंदकिशोर पहाडिया, अमित जोशी, अशोक सेन, सचिन जैन, हिमांशु दीक्षित, राकेश सिरसिया एवं जैन सर, हरगोविंद ऐरवाल, आशीष कोठारी, शशांक लाहोरे मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






