सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कसेरा बाजार स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड मेडल

स्कूल असेम्बली में आज हुआ सम्मान

कसेरा बाजार स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड मेडल

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल स्कीम नं. 71 के अलग-अलग ग्रुप के छात्र और छात्राओं ने आनन्द स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल थ्रो बॉल चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखते हुए छात्र-छात्राओं ने 17 गोल्ड मेडल कल जीते। आज इन सभी 17 छात्रों का सुबह असेम्बली में छात्रों और अध्यापकों की मौजूदगी में सम्मान का आयोजन किया गया। समर माहेश्वरी, पार्थ अग्रवाल, अमन भागोरे, मन चौधरी, तनिष्क शर्मा, आराध्य जायसवाल, कलश कांबले, वैभव सोनी, चैतन्य राठी, अथर्व चौधरी, अर्णव पल, समर साहू, मनन परमार, अक्षत व्यास और छात्राओं में कशिश, राशि, काम्या, याशिका, अनमोल, चैतन्या, पूर्वी, देवश्रुति, नित्या प्रजापत, भूमि अमलानी, अंशिका साहू, अदीबा खान, परिधि गोरे, जीविका का आज सम्मान प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर, खेल अध्यापक हिमांशु यादव, शुभम अलेरिया ने किया। आरवा सिद्धकी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें