श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल में विद्यार्जन के अलावा अन्य विधाओं मे भी महारथ हासिल कराई जाती है। इसी कड़ी में 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली बेसबॉल प्रतियोगिता चिमनबाग मैदान में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में कसेरा बाजार स्कूल के छात्रों ने भी शिरकत की थी। अंश सेंगर और वेदिक यादव ने राज्यस्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में इन दोनों मेधावी छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। आज इन दोनों विद्यार्थी अंश सेंगर और वेदिक यादव का मंच के माध्यम से प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर, खेल अध्यापक अंकित जोशी ने सैकड़ों विद्यार्थियों और अध्यापकों की मौजूदगी में सम्मान किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

