लगातार विद्यार्जन के अलावा भी अन्य विधाओं में भी विद्यार्थी महारत रखें, इसके लिए श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल में अन्य आयोजन भी किए जाते हैं। इसी कड़ी में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए बड़े मंच पर भारतीय परिधान के अंतर्गत फैशन शो का आयोजन किया गया।
100 से अधिक विद्यार्थियों ने इस फैशन शो में रैम्प वॉक किया। निर्धारित नियमों के अंतर्गत इन विद्यार्थियों को प्रस्तुतियां देनी थीं। प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर ने बताया कि विजेताओं को मंच से पुरस्कृत किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





