रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
इंदौर

माहेश्वरी क्रिकेट खिलाड़ियों की लाखों में हुई नीलामी

समाजजन रहे ऑक्शन के दौरान मौजूद

माहेश्वरी क्रिकेट खिलाड़ियों की लाखों में हुई नीलामी

माहेश्वरी यूथ विंग ने अन्नपूर्णा रोड स्थित होटल नंदनवन में माहेश्वरी प्रीमियर लीग (एमपीएल-3) के खिलाड़ी ऑक्शन का आयोजन किया। रात 8.30 बजे से आक्शन शुरू हुआ जो रात 12 बजे बात तक चलता रहा। इन्दौर जिला के सदरस्यों के साथ प्रदेश सभा के सदस्यों को भी आमंत्रण दिया गया था। माहेश्वरी समाजजनों की मौजूदगी में आक्शन में उत्साह दिखा। ऑक्शन के दौरान 9 टीमों के मालिकों ने खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए लाखों पॉइंट्स तक की बोलियाँ लगाईं। पूरे आयोजन में रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। खिलाड़ियों के चयन के दौरान टीम मालिकों ने अपनी रणनीति और सूझबूझ का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन जोशपूर्ण अंदाज में किया गया, वही यह स्पर्धा 29 नवंबर से 5 दिसम्बर तक शहर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित आई टी सी टर्फ में आयोजित होगी जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। इस आयोजन का उद्देश्य माहेश्वरी समाज के युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। उक्त जानकारी रजत लड्डा ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 7