इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। बिजासन रोड स्थित विद्याधाम मंदिर के यज्ञशाला में कार्तिक माह में चले लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति कल हुई। 21 विद्वानों ने पूरे माह महायज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से आहुतियां प्रदान करवाईं। कुल सवा लाख आहुतियां दी गई, कल समापन हुआ।
मंदिर में कल कार्तिक पूर्णिमा पर शाम को दीपदान का आयोजन भी हुआ। कल महिलाओं ने सुन्दरकांड का पाठ भी किया। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती का सानिध्य मिला।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




