बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वेंकटेश मंदिर देव दिवाली पर दीपों से जगमग

कार्तिक पूर्णिमा पर लगे 21 हजार दीपक, भक्तों ने स्वर्ण स्तम्भ पर दीपदान किया

वेंकटेश मंदिर देव दिवाली पर दीपों से जगमग

श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। 21 हजार दीपों की रोशनी से लक्ष्मी वेंकटेश भगवान का दरबार और स्थल जगमगा उठा। भक्तों ने अपने भगवान के साथ देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा मनाई। भक्त घर से दीपक लेकर आए थे और भक्तों ने स्वर्ण स्तम्भ पर दीपदान भी किया। दीपों से सज्जित शंख चक्र तिलक ने भक्तो का मन मोहा। दीपों की रोशनी में भगवान के मनोहारी दर्शन हो रहे थे। श्रद्धालु गोविन्द के जयघोष भी लगा रहे थे और पटाखे भी फोड़ रहे थे। स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का मंगल सान्निध्य भी मिला। इत्र की खुशबू और दीपों की रोशनी से मंदिर महक और रोशन हो रहा था। भजनों की प्रस्तुति भी हुई, रंगोली को भी निहारा गया। वेंकटेश स्तोत्र,आलवन्दार,वेंकटेश प्रपत्ति, गुरु परंपरा, श्री सूक्त,पुरुष सूक्त सहित अनेक पाठों का गान हुआ। शाम को महाआरती के बाद भगवान के पट खुले तो गोविन्दा के जयघोष भी हुए और आतिशबाजी भी की गई। पंकज तोतला ने बताया कि इस अवसर पर रवीन्द्र धूत, अशोक डागा, भरत तोतला, पवन व्यास, हर्ष पसारी, लक्ष्मीकांत लड्ढा, महेंद्र नीमा, पदमेश मूंदड़ा, शेषनारायण भूतड़ा, गजेंद्र राठौड़ सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 7