माली मोहल्ला स्थित संत लादूनाथ महाराज आश्रम में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन चातुर्मास समापन पर महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में किया गया। भजन संध्या का आयोजन भी हुआ और छप्पन भोग भी लगाए गए, बाहर से भी संतों का आगमन आयोजन के लिए हुआ था। जूठन नहीं छोड़ने, पानी की बूंद-बूंद बचाने का संकल्प भी दिलाया गया। विजय अग्रवाल, योगेश सचिन सुईवाल ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर रामायण पाठ का विराम भी हुआ था। पूजन, अर्चन, यज्ञ, हवन के बाद सभी देवालयों में पूजन-अर्चन, यज्ञ हवन के बाद शाम को छप्पन भोग, आरती और प्रसादी का आयोजन किया गया। कई राजनेताओं ने भी शिरकत की। हरि अग्रवाल, दामोदर सुईवाल, रमेश खरवड, मांगीलाल मावर, सत्यनारायण जाट, बंकटलाल पांड्या, रोहित सियोटा, रामलाल सावरवाल, संजय जैन, जितेन्द्र जैन, बाबूलाल जैन, घनश्याम गुप्ता सहित अन्य पहुंचे थे। इधर विधायक मालिनी गौड़, एकलव्यसिंह गौड़, भारतसिंह रघुवंशी, विकास बैरागी ने भी शिरकत की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




