बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

खजराना बप्पा के छप्पन भोग दर्शन कलेक्टर-कमिश्नर ने किए

कार्तिक पूर्णिमा पर खजराना गणेश मंदिर में भगवान को छप्पन भोग लगाए गए, कलेक्टर और निगम आयुक्त ने दर्शन किए।

खजराना बप्पा के छप्पन भोग दर्शन कलेक्टर-कमिश्नर ने किए

इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। कल कार्तिक पूर्णिमा पर श्री गणपति मंदिर खजराना में भगवान को छप्पन भोग लगाए, कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मंदिर पहुंचकर भगवान की पूजा आराधना कर छप्पन भोग श्रृंगार दर्शन भी किए।

प्रसादी का आयोजन भी किया गया। करीब 3 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी भी ली। इस दौरान अशोक भट्ट, जयदेव भट्ट, सुमित भट्ट, सतपाल महाराज, विनीत भट्ट, राजेश वर्मा, आकाश राठौर, श्री नेगी, जया, अलका भी मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर