बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन समाजजनों ने लिया 12 माह भोजनशाला प्रारम्भ करने का संकल्प

केसरी वाटिका में चातुर्मास समापन के बाद गच्छाधिपति नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. ने जयंतसेन धाम तक विहार किया। उनकी प्रेरणा पर 36 समाजजनों ने 12 माह भोजनशाला संचालन का संकल्प लिया।

जैन समाजजनों ने लिया 12 माह भोजनशाला प्रारम्भ करने का संकल्प

संत की निश्रा में भावयात्रा, धर्मसभा एवं दीक्षा के मुहूर्त की घोषणा, बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। केसरी वाटिका में चातुर्मास समापन के बाद कल कार्तिक पूर्णिमा पर गच्छाधिपति नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. और मुनिमंडल ने बिजासन रोड से धार रोड सिंहासा स्थित जयंतसेनधाम तक विहार किया। बड़ी संख्या में जैन समाजजन जयंतसेन धाम में मौजूद रहे।

संत की निश्रा में जयंतगिरिराज की भावयात्रा, देववंदन, धर्मसभा एवं दीक्षा के मुहूर्त का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लगभग 2000 श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया।

गच्छाधिपति ने मंगलाचरण कर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने जयंतसेन धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 12 माह भोजनशाला प्रारंभ करने की प्रेरणा दी। गुरुदेव के आदेश पर 36 व्यक्तियों ने भोजनशाला के संचालन हेतु अपने नाम प्रस्तुत कर इस सेवा कार्य में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

राजेश जैन युवा ने बताया कि मुनिराज डॉ. सिद्धरत्न विजय म.सा., विद्वदरत्न विजय म.सा., चारित्ररत्न विजय म.सा. ने भी सार्थक प्रवचन दिए। धर्मसभा में दीक्षार्थी मान्या बेन धरु (उम्र 19 वर्ष) एवं अहमदाबाद निवासी भूपेंद्र भाई धरू के दीक्षा प्रसंग का मुहूर्त प्रदान किया गया। स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।

नीरज सुराणा, महेन्द्र बागवाला, राजेश जैन युवा, धनराज संघवी, प्रभात चोपड़ा, प्रभात जैन, राजेन्द्र रुणवाल, तेजकुमार बम्बोरिया, रजत कावड़िया, राजेन्द्र पारेख, वीरेन्द्रकुमार लुंकड़, सुरेन्द्रकुमार सुराणा, अनिल सकलेचा, दिनेश मेहता, श्रीपाल सकलेचा, रवि रांका, मुकेश पोसीत्रा, ललित जैन, मनोज जैन, महेश पीपाड़ा, पंकज पारेख, नरेंद्र राठौर, राकेश पार्श्वनाथ, रितेश लुंकड़, सुभाष श्रीमाल, पंकज कटारिया, शैलेन्द्र सुराणा, शशिकांत सकलेचा मौजूद थे।