बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन समाजजन रहे चातुर्मास परिवर्तन उत्सव में मौजूद

साकार हुआ शत्रुंजय तीर्थ का दिव्य स्वरूप

जैन समाजजन रहे चातुर्मास परिवर्तन उत्सव में मौजूद

श्री नीलवर्णा पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक ट्रस्ट, कंचनबाग के तत्वावधान में कंचनबाग श्रीसंघ ने मुनि लब्धिरत्न सागर म.सा. एवं शौर्यरत्न सागर म.सा. के सानिध्य में चातुर्मास परिवर्तन उत्सव मनाया। कंचनबाग श्रीसंघ में पहली बार साकार हुआ शत्रुंजय तीर्थ का दिव्य स्वरूप, पाँच चैत्यवंदन स्थलों के साथ मनाया और पाँच चैत्यवंदन स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आराधना की। बड़ी संख्या में जैन समाजजन मौजूद रहे। विजय मेहता ने बताया कि चातुर्मास परिवर्तन के बाद संतों का मंगल प्रवेश हुआ, धर्मसभा भी हुई। विजय मेहता, कल्पन गाँधी, अनिल रांका, प्रमोद सेठी, रुपेश शाह, डॉ. बसंत लुनिया, निर्मला प्रकाश वोहरा, विमल नाहर, दिलीप सेक्रेटरी सहित सैकड़ों समाजजन मौजूद थे।

कंचनबाग श्रीसंघ के चातुर्मास परिवर्तन उत्सव में मौजूद जैन समाजजन

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 6