जैन दिवाकर विद्या निकेतन को लेकर इंदौर में शुरू हुआ विवाद अब शहर की सीमाओं से बाहर निकलकर देशभर के स्थानकवासी जैन समाज में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। संस्था के नाम और मूल उद्देश्यों में बदलाव, 25 करोड़ रुपये लेकर एक ही व्यक्ति के चार ट्रस्टी नामित किए जाने की चर्चाएं, गैर जैन संस्था के साथ शिक्षण संचालन को लेकर संभावित समझौते और प्रबंधन निजी हाथों में सौंपने की आशंकाओं ने आवश्यकता है, लेकिन विकास के नाम पर मूल पहचान, उन गुरुभक्तों और दानदाताओं को भी चिंतित कर दिया है, जिनका इस संस्थान की स्थापना और निर्माण से भावनात्मक जुड़ाव रहा है।
विवाद के बीच ट्रस्टियों से इस्तीफे लिए जाने की चर्चाओं ने मामले को और गंभीर बना दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि जिस संस्था की नींव समाज की शैक्षणिक और सांस्कृतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर रखी गई थी, उसके भविष्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण निर्णय आखिर किन परिस्थितियों में और किसकी सहमति से लिए जा रहे हैं?
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अब चेन्नई, हैदराबाद, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, नासिक, घोड़ नदी, चालीसगांव और जलगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले गुरुभक्तों और दानदाताओं तक पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि पूज्य केवल मुनि महाराज की प्रेरणा से जुड़े इन क्षेत्रों के श्रावकों और समाजजनों ने सामने आ रही चर्चाओं पर कड़ा विरोध जताया है। उनका मानना है कि संस्था केवल जमीन, भवन और संपत्ति का नाम नहीं है, बल्कि यह गुरु प्रेरणा, समाज के सामूहिक सहयोग और सैकड़ों दानदाताओं की आस्था का प्रतीक है। इसी चिंता के चलते अब इंदौर में चल रहे ‘दिवाकर विद्या निकेतन बचाओ’ अभियान से जुड़े लोगों के साथ देश के विभिन्न शहरों के गुरुभक्तों ने संपर्क और संवाद शुरू किया है। संस्था के मूल उद्देश्य, दान की भावना और समाज के प्रति उसकी जवाबदेही को सुरक्षित रखने की मांग उठने लगी है। समाजजनों का कहना है कि संस्था का विकास होना चाहिए, आधुनिक शिक्षा और बेहतर प्रबंधन भी समय की उद्देश्य और समाज के अधिकारों से समझौता स्वीकार्य नहीं हो सकता। यदि किसी नई शिक्षण व्यवस्था या प्रबंधन मॉडल पर विचार किया जा रहा है तो उसकी पूरी जानकारी ट्रस्ट के सदस्यों, दानदाताओं और समाज के सामने पारदर्शी तरीके से रखी जानी चाहिए। अब यह मामला केवल इंदौर के कुछ ट्रस्टियों या स्थानीय समाजजनों के बीच का विवाद नहीं रह गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में बसे स्थानकवासी जैन समाज के उन लोगों की भावनाएं भी इससे जुड़ रही हैं, जिन्होंने कभी पूज्य केवल मुनि महाराज की प्रेरणा से इस संस्थान के लिए सहयोग और समर्पण दिया था। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस संस्थान को गुरु प्रेरणा और समाज के सामूहिक सहयोग से खड़ा किया गया, उसके भविष्य का फैसला भी क्या समाज की सामूहिक सहमति, पारदर्शिता और मूल उद्देश्य को सर्वोपरि रखकर नहीं होना चाहिए? दिवाकर विद्या निकेतन को लेकर उठती आवाज अब एक स्पष्ट संदेश दे रही है संस्था का विकास हो, लेकिन उसकी विरासत, गुरु प्रेरणा और समाज की आस्था की कीमत पर नहीं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



