रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

इंक्यूबेशन सेंटर 6 माह आगे बढ़ा

हैदराबाद की तर्ज पर बनना था, बजट से लेकर प्लानिंग में ही पिछड़े

क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर व अत्याधुनिक नवाचार पर रहेगा। यहां न केवल स्टार्टअप्स को काम करने की जगह मिलेगी, बल्कि स्टार्टअप इकोसिस्टम को दिशा देने पर काम होगा। इसकी खासियत यह होगी कि यहां पांच से छह मंजिला बिल्डिंग बनेगी। इसकी क्षमता 200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ संभालने की रहेगी। यहां फ्री वेंचर कैपिटलिस्ट जोन भी रहेगा। यही नहीं सेंटर में वेंचर कैपिटलिस्ट्स यानी निवेशकों के लिए भी एक पूरी मंजिल रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह है होगा कि स्टार्टअप्स को फंडिंग के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े। आईडीसी के जरिये यहां स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग जगत के विशेषज्ञों से सीधी सलाह मिल सकेगी। साथ ही बड़े कॉरपोरेट्स और वैश्विक बाजारों से जुड़ाव के लिए अलग टीम काम करेगी। यही नहीं फंडिंग पर सबसे ज्यादा फोकस होगा। निवेशकों और सीड फंड्स तक पहुंच आसान बनाने के लिए स्किल्ड प्रोफेशनल्स और इंटर्न्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

और क्या होगा

स्किल ओरिएंटेड डिप्लोमा कोर्स शुरू होंगे। इसके लिए एक पूरा फ्लोर रहेगा। यहां एक्सपर्ट पढ़ाएंगे। आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। जानकारी के अनुसार यहां स्टार्टअप के लिहाज से टॉप डिमांड वाले डिप्लोमा इन एआई एंड मशीन लर्निंग, डिप्लोमा इन फुल-स्टैक वेब डेवलपमेंट, डेटा साइंस- एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स मैनेजमेंट, कंटेंट क्रिएशन,डिप्लोमा इन डिजाइन एंड यूजर्स, प्रोडक्ट डिजाइन सहित डिप्लोमा इन एंटरप्रेन्योरशिप जैसे कोर्स चलाए जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 8