रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
इंदौर

आज रात होंगे शरद पूर्णिमा के आयोजन

कई जगह गरबा करने वाली बालिकाएं होंगी पुरस्कृत, भोज और खीर का भी आयोजन रहवासी संघ और मल्टियों में भी खीर के कार्यक्रम

आज शरद पूर्णिमा के आयोजन शाम से लेकर देर रात तक होते रहेंगे, जहां गरबे हुए थे उनमें से कई संस्थाएं आज पुरस्कार वितरण बालिकाओं के लिए आयोजित करेंगी। इस दौरान बालिकाओं को पुरस्कार तो दिया ही जाएगा, सम्मानित भी किया जाएगा और उनके सम्मान में भोज भी आयोजित होगा, कुछ जगह खीर और नाश्ता का आयोजन भी रखा गया है। आज शरद इंदौर (सिटी शरद पूर्णिमा पर आज समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। समाज अध्यक्ष पूर्णिमा पर रहवासी संघ और मल्टियों में भी सांस्कृतिक आयोजन होंगे। खीर और नाश्ता का आयोजन रखा है, तो कुछ क्षेत्रों में भोजन भी आयोजित किया जा रहा है। आज व्यक्तिगत रूप से भी परिवार में कई जगह छतों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे और चन्द्रमा की किरणे खीर के माध्यम से ग्रहण की जाएगी। आज खीर प्रसाद के रूप में ग्रहण होती है। चन्द्रमा का पूजन भी होता है, कुछ लोगों ने कल भी शरद पूर्णिमा का आयोजन रखा है। कई गरबा करने वाली संस्थाओं ने कल शनिवार को भी आयोजन किए। कुल मिलाकर आज रविवार होने से शरद पूर्णिमा का महत्व आयोजन में और बढ़ गया। खासतौर से रहवासी संघ और मल्टियों में भी छुट्टी का उपयोग आज शरद पूर्णिमा पर आयोजन के रूप में किया जा रहा है। कई समाज, कई सामाजिक संस्था और धार्मिक संस्थाओं के अलावा व्यापारिक, औद्योगिक संस्थाएं भी परिवार के साथ आयोजन कर रही है, समाज के दम्पति क्लबों ने भी आज राकेश जोशी, सचिव ललित पुरोहित ने बताया कि गरबा और आयोजन रखे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4