शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

आस्था का महाभोग: घर-घर से आएंगे पकवान, रामभक्त हनुमान को लगेगा भोग

कल शाम को होगा सुभाष चौक मंदिर पर विशेष आयोजन

आस्था का महाभोग: घर-घर से आएंगे पकवान, रामभक्त हनुमान को लगेगा भोग
सुभाष चौक स्थित श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर में हनुमानजी का श्रृंगार और महाभोग

सुभाष चौक स्थित श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर में वर्ष भर में कई अनूठे आयोजन और आकर्षक श्रृंगार होते है। कल शनिवार को हनुमानजी को महाभोग अर्पण किया जाएगा जिसमें सैकडों घरों से पकवान बनाकर श्रद्धालु भोग के लिए लेकर आएंगे। गत वर्ष करीब 1500 घरों से पकवान पहुंचे थे। इस वर्ष 2000 से अधिक घरों से आस्था का महाभोग पहुंचेगा। मंदिर के मुख्य पुजारी जीतू गुरु ने बताया कि कल शाम 5 बजे के पूर्व श्रद्धालु अपने घरों से अलग-अलग पकवान सात्विक रूप से बनाकर लाएंगे और हनुमानजी को भोग लगाएंगे। हर घर एक भोग के संकल्प के साथ यह आयोजन होगा। कोई मीठा, कोई नमकीन तो कोई अपनी भावना अनुसार विशेष व्यंजन बनाकर लाएंगे। यह आयोजन बीते 10 वर्षों से हो रहा है। शुरूआत में करीब 100 घरों से भोग पहुंचता था। गत वर्ष तो हालात यह बनी कि हनुमानजी के मंदिर के अलावा सामने स्थित राम मंदिर भोग लगाने के बाद भी जब व्यंजन बच गए तो अगले दिन सूखे व्यंजनों को भोग लगाया गया। इसी स्थिति को देखते हुए इस बार मंदिर में हैगिंग, स्टेप्स लगाए जाएंगे जिसके बाद करीब 2 हजार भोग की व्यवस्था बन जाएगी। इस दौरान हनुमानजी का भी विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 4