खाटू श्याम मंदिर बैंक कालोनी से बाबा के जयकारों के साथ यात्रा रणजीत हनुमान मंदिर से वापस खाटू श्याम मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह खाटू श्याम बाबा और श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रा समापन के बाद प्रसादी का आयोजन भी हुआ। कांग्रेस नेता राजेश जोशी, कुंदनसिंह चौहान, दीपिका मिश्रा, राजू शर्मा, महेश रघुवंशी, आदर्श सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


