केसरी वाटिका बिजासन रोड पर चातुर्मास के अन्तर्गत गच्छाधिपति विजय नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. के श्रीमुख से गौतम रास किया गया। गौतम रास का श्रवण करने के लिए 2000 से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। बाहर से और स्थानीय बडी संख्या में आए जैन समाजजनों ने संतों के दर्शन किए। मीडिया समन्वयक राजेश जैन युवा ने बताया कि सुबह आरती की गई। निर्वाण लाडू चढ़ाए गए, नवकारसी का आयोजन किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)
