दिगम्बर जैन समाज से जुड़े राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 16 दिसम्बर को जयपुर में संतों के सानिध्य में जैनेश्वरी दीक्षा होगी। दीक्षा महोत्सव के पहले इंदौर में तीनों बाल ब्रम्हचारी दीक्षार्थी भाइयों का महामंगल उत्सव होगा और उस उत्सव का सबसे भव्य क्षण होगा वैराग्य की बारात बिनौली यात्रा कल 14 नवम्बर की शाम 7 बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, अंजनी नगर से निकाली जाएगी जो कालोनियों में भ्रमण करेगी। संत सदन में सभी भैयाजी के उद्बोधन होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



