श्री दास हनुमान बगीची जय सियाराम बाबा स्मृति धार्मिक एवं सार्वजनिक न्यास धाम द्वारा कल पिलियाखाल स्थित दास बगीची में जय-जय सियाराम बाबा और हनुमानजी को छप्पन भोग लगाए, शृंगार दर्शन हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जहां छप्पन भोग और शृंगार दर्शन किए वहीं महाआरती में भी शिरकत की और जय-जय सियाराम बाबा के उद्घोष लगे और हनुमानजी के जयकारे भी गूंजे। शाम को आरती के बाद से अन्नकूट प्रसादी शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही। इधर भजन गायक गन्नू महाराज ने एक के बाद एक कई प्रस्तुतियां दी। वीरेन्द्र गुप्ता, कैलाश कुसमाकर, अशोक पटेल बाबूजी, विष्णुकांत उपाध्याय सहित अन्य आयोजन से जुड़े रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)
