शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

आज से छठ महोत्सव का आगाज

आज से छठ महोत्सव के चार दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरूआत नहाय-खाय से शुरू हुई। महोत्सव के लिए कल भी अलग-अलग घाटों पर सफाई आयोजन, पानी भरने का काम, रोशनी…

आज से छठ महोत्सव का आगाज

आज से छठ महोत्सव के चार दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरूआत नहाय-खाय से शुरू हुई। महोत्सव के लिए कल भी अलग-अलग घाटों पर सफाई आयोजन, पानी भरने का काम, रोशनी लगाने का और निगम का भी सहयोग मिला। भगवान सूर्य की उपासना और व्रत साधना से इस पर्व को लेकर समाजजनों में धार्मिक उत्साह है। आज कार्तिक चतुर्थी पर छठ महापर्व के पहले दिन स्नान करने के बाद पूजन, ध्यान किया गया और शुद्धता और पवित्रता के साथ व्रत का संकल्प लिया गया। आज साफ बर्तनों में निर्धारित दाल-चांवल और लोकी की सब्जी तैयार की गई। कल शनिवार को खरना के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। व्रत पूरा होने के बाद खरना प्रसाद के रूप में गन्ने के रस में बनी चावल की खीर, दूध, चावल का पिट्ठा और घी लगी रोटी ग्रहण की जाएगी। भगवान सूर्य की आराधना के पर्व में भगवान सूर्य को भोग अर्पित करने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। 15 नवम्बर को अस्तांचलगामी भगवान सूर्य को शाम को अर्घ्य दिया जाएगा और 16 नवम्बर की सुबह उदय होते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। इस तरह 15 नवम्बर छठ पर्व के तीसरे दिन पहला अर्ध्य दिया जाएगा और अगले दिन 16 नवम्बर की सुबह अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

आज से छठ महोत्सव का आगाज

एमआईसी सदस्य और पार्षद प्रशांत बडवे ने कैट रोड स्थित श्री सूर्य मंदिर परिसर में भी छठ पूजा की तैयारियां देखी और झोन अधिकारियों को कार्य में सहयोग के निर्देश दिए। बडवे ने घाट की सफाई से लेकर पानी और अन्य व्यवस्था भी करवाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 5