बिजासन रोड स्थित अविनाशी अखंड धाम आश्रम पर शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सोमवार 26 अक्टूबर को मध्यरात्रि में आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप महाराज के सानिध्य में औषधि युक्त खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंगलवार 27 अक्टूबर को ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मणानंद महाराज की 22वीं पुण्य तिथि पर दोपहर 12 बजे महाआरती एवं इसके पूर्व 11 बजे संत सम्मेलन की तैयारियों के लिए आवश्यक बैठक होगी। हरि अग्रवाल, जगमोहन वर्मा, प्रफुल्ल मूंदडा, देवेन्द्र त्रिवेदी सहित अन्य आयोजन से जुडे है। अखंड वेदांत संत सम्मेलन का आयोजन 23 से 29 दिसम्बर तक होगा उसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


