अग्रवाल संगठन नवलखा के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आज से तीन दिवसीय गरबा रास महोत्सव का आयोजन आनन्द मंगल परिसर में रात 8 बजे से प्रारम्भ होगा। फूड स्टाल्स एवं खीर भजिए के प्रसाद की व्यवस्था भी रखी गई है। सोमवार 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से आनंद मंगल परिसर में ही राणीसती दादी के मंगल पाठ का दिव्य आयोजन होगा। मंगलवार 27 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से करवाचौथ, मेहँदी का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें 45 वर्ष आयु तक की दो से अधिक संतानों की माताओं का सम्मान भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज में घटते संयुक्त परिवार की व्यवस्था को प्रोत्साहित करने और मामा, बुआ, मौसी जैसे लुप्त हो रहे रिश्तों को संरक्षित रखने का रखा गया है। संयुक्त परिवार की व्यवस्था को प्रोत्साहित करने वाली मातृशक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। अखिेलेश गोयल, विकास मित्तल ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


