देपालपुर में आज पार्षद अनिल धाकड़ के संयोजन में भजन संध्या आयोजन में गायक छोटू सिंह रावणा प्रस्तुति देंगे। साथ में शशांक तिवारी सहयोग करेंगे। लोहारपट्टी में होने वाले आयोजन में जबरेश्वर सेना के संरक्षक राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे। आयोजन शाम 7 बजे से शुरू होगा। माता रानी का दरबार भी सजाया है। विशेष रोशनी भी की गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




