शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

बिजासन मंदिर पर भक्तों की ऐतिहासिक भीड़

नवरात्रि के त्यौहार के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के द्वारा एरोड्रम रोड पर स्थित बिजासन माता के मंदिर पर जाकर दर्शन किए जाते हैं। कल बिजासन मंदिर पर भक्तों…

नवरात्रि के त्यौहार के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के द्वारा एरोड्रम रोड पर स्थित बिजासन माता के मंदिर पर जाकर दर्शन किए जाते हैं। कल बिजासन मंदिर पर भक्तों की ऐतिहासिक भीड़ लगी हुई थी। आधी रात के बाद में भी भक्तों को दर्शन करने में 1 घंटे का वक्त लग रहा था।

इंदौर शहर के नागरिकों के द्वारा हर साल नवरात्रि के समय पर तो कम से कम बिजासन माता के मंदिर में जाकर दर्शन किए जाते हैं। इसके लिए इस मंदिर के क्षेत्र में मेला भी लगता है। कल नवरात्रि का पांचवा दिन था। इसके साथ ही नवरात्रि के 9 दिन पूरे होने की तरफ बढ़ने लगे हैं। जैसे-जैसे नवरात्रि के पूरे होने का समय करीब आ रहा है वैसे-वैसे मां भगवती के मंदिर पर दर्शन करने के लिए जाने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कल बिजासन माता के मंदिर पर भक्तों की ऐतिहासिक भीड़ लगी हुई थी। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों को के जाने के लिए जो रैलिंग लगाई गई है वह रैलिंग का क्षेत्र भक्तों से खचाखच भरा गया था। इसके बाद में बड़ी संख्या में भक्त रैलिंग के बाहर खड़े होकर आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आ रहे थे।

कल रात में आधी रात के वक्त पर भी बिजासन मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ बनी हुई थी। पूरे मंदिर क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में नागरिक थे कि हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे थे। आधी रात के बाद में भी इस भीड़ के चलते हुए भक्तों को दर्शन करने में 1 घंटे का वक्त लग रहा था। भारी धक्का मुक्की के बीच लोग जैसे तैसे अपनी श्रद्धा वाली मां के दर्शन कर पा रहे थे। कल आधी रात के समय पर बिजासन माता के मंदिर पर एक चुनरी यात्रा लेकर करीब 1000 भक्त पहुंच गए। इन भक्तों के द्वारा सीधे लाइन में नहीं लगते हुए अलग से जाकर मां के दर्शन किए गए और चुनरी अर्पित की गई। इस स्थिति के कारण आधे घंटे तक भक्तों के दर्शन में बाधा पैदा हो गई। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने के कारण तेज गर्मी के चलते हुए सफोकेशन हो रहा था जिसके कारण भक्त परेशान हो रहे थे।

मंदिर की टेकरी के रास्ते

पर जाम- बिजासन माता के मंदिर तक जाने के लिए टेकरी के रास्ते पर जाम लगा हुआ था। बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा चाय प्रसाद और साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद बंटता जा रहा था। इसके साथ ही ठंडे पानी का टैंकर लगा हुआ था। इन स्थानों पर प्रसाद लेने और पानी पीने के लिए भक्तों की इतनी भीड़ लग गई थी कि आगे जाने का रास्ता ही बंद हो गया था। जब यह सब कुछ चल ही रहा था तभी पूडी छोले का प्रसाद भी शुरू हो गया। जो लोग दर्शन करके आ रहे थे वह प्रसाद लेकर अपनी भूख शांत कर रहे थे। इससे माता के दर्शन को जाने वाले भक्त परेशान हो रहे थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10