शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

गरबा पंडाल के लिए कनात बांधने को लेकर हुआ विवाद, महिला से मारपीट

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के वर्धमान नगर में नवरात्रि के दौरान माता के पंडाल के लिए कनात बांधने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया…

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के वर्धमान नगर में नवरात्रि के दौरान माता के पंडाल के लिए कनात बांधने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वर्धमान नगर निवासी गायत्री सिंदुरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर के पास माता का पांडाल लगाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उनसे कहा कि वे अपने नींबू के पेड़ की डालियों को बांधकर अंदर कर लें, ताकि पंडाल लगाने में परेशानी न हो। साथ ही, अमित श्रीवास्तव टेंट हाउस के कर्मचारी आकर उनके घर के बाहर कनात बांधने लगे। इस पर फरियादी गायत्री ने सहमति देते हुए कहा कि माता जी का त्योहार है, वे कनात बांध सकते हैं, लेकिन 9 दिन का उत्सव समाप्त होने के बाद इसे हटा लेना तभी अमित श्रीवास्तव का बेटा अगस्त्य श्रीवास्तव वहां आया और गालियां देने लगा। जब फरियादी ने उसे गाली देने से मना किया, तो वह उग्र हो गया और उनके साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई करने लगा। आरोपी ने गुस्से में आकर उनके गाल पर थप्पड़ मारा, गला पकड़ लिया और उन्हें नीचे खींचकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12