टोरी कार्नर चौराहा पर कल दोपहर उस वक्त सौहार्द्रपूर्ण दृश्य नजर आया जब नवरात्रि महापर्व के दौरान बोहरा समाजजनों ने खिचडी का वितरण किया। पहले कई लोग यह देख रुक गए जिसके बाद समाजजनों ने उन्हें खिचड़ी लेने के लिए आग्रह किया तो उन्होने प्रसाद के रूप में खिचडी ग्रहण की। बोहरा समाज की तोएबा कमेटी और एफएमबी कमेटी द्वारा यह वितरण किया गया था।


यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




