शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
सर्वोदय बाल विनय मंदिर स्कूल में वार्षिक उत्सव से पहले खेलों का उत्सव, विजेताओं को मिलेगा इनाम इंदौर: पटवारी के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका, धमकाया- तुम्हें भी बंद कर देंगे इंदौर: “मंडी लगवाओ या गिरफ्तार करो” – फूटी कोठी में गरजे जीतू पटवारी, मौके पर बनी अस्थायी जेल इंदौर में मां की हैवानियत: 7 साल की बेटी का पैर जलती गैस पर रखा, नानी ने बचाया दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार
इंदौर

इंदौर: पटवारी के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका, धमकाया- तुम्हें भी बंद कर देंगे

सीधे पुलिस ने चमकाया तुम्हें भी बंद कर देंगे, इस पर जवाब आया कि प्रजातंत्र में विरोध करना गलत नहीं है।

इंदौर: पटवारी के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका, धमकाया- तुम्हें भी बंद कर देंगे

इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। शहर कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग और कांग्रेस नेता इम्तियाज बेलिम कल शाम जीतू पटवारी के फूटीकोठी-द्वारकापुरी सब्जी मंडी बोगदा के नीचे होने वाले प्रदर्शन की व्यवस्था देखने पहुंचे तो वहां उस समय भी पुलिस की व्यवस्था हो चुकी थी और पुलिस के दो बड़े अधिकारी डीसीपी विशेष अग्रवाल और एसपीसी सुरेश रावत वहां मौजूद थे। यह दोनों अधिकारी तीनों कांग्रेसियों को ठीक से पहचानते भी नहीं थे।

जब पुलिस ने इन तीनों कांग्रेसियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि हम आज शाम होने वाले प्रदर्शन की व्यवस्था देखने आए हैं। पहले तो इन तीनों कांग्रेसियों को पुलिस ने कहा कि तुम्हें भी बंद कर दिया जाएगा, पहले सही-सही बात बताओ कितने लोग प्रदर्शन में रहेंगे, किस-किस क्षेत्र से कांग्रेसी अंदर आएंगे और कांग्रेस द्वारा क्या करने की योजना है।

यह भी पढ़ें:

इस पर बाकलीवाल, गर्ग और बेलिम ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी और सब्जी व्यापारी सब्जी दुकान लगाने को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इस पर पुलिस ने इन तीनों कांग्रेसियों से कांग्रेसियों व सब्जी व्यापारियों की अंदाजन संख्या पूछी तो 2 हजार बताई गई।

गौपुर चौराहे पर बेरिकेट्स की बात पर जताई नाराजगी

इस पर पुलिस ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी आएंगे तो कहां से व्यवस्था करेंगे, कहां बेरिकेट्स लगाएंगे, कितने वाहन आएंगे, किस-किस क्षेत्र से अंदर प्रवेश करोगे। थोड़ी बातचीत के बाद पुलिस अधिकारी इन तीनों कांग्रेसियों को गौपुर चौराहा ले गए और कहा कि हम यहां बेरिकेट्स लगाकर रास्ते बंद कर देंगे।

इस पर तीनों कांग्रेसियों ने नाराजगी भी जाहिर की और कहा कि इतनी दूर बेरिकेट्स लगाने पर कांग्रेसी पैदल कैसे आएंगे, प्रजातंत्र में विरोध करना कोई गलत बात नहीं है। बाकलीवाल, गर्ग और बेलिम ने कहा कि हम अन्नपूर्णा रोड से निकले अटल पथ पर एकत्रित होंगे, वहीं सब कांग्रेसी वाहन पार्क करेंगे और शांति से पैदल मार्च करते हुए फूटीकोठी रोड पर आएंगे और वहां से बोगदे के नीचे एकत्रित होंगे।

आधे घंटे में मिली कार्यक्रम को स्वीकृति

इस पर पुलिस ने कहा कि यह कार्यक्रम तय है क्या। इस पर तीनों कांग्रेसियों ने कहा कि हम अध्यक्ष चिंटू चौकसे को इसकी पूरी जानकारी भेज देते हैं, वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से बात कर इसको अंतिम रूप देंगे। इस पर भी पुलिस ने कहा तत्काल प्रदर्शन कार्यक्रम को स्वीकृत कराओ।

संजय बाकलीवाल ने पूरी जानकारी चिंटू चौकसे को दी, चिंटू चौकसे ने कहा स्पॉट के वीडियो भेज दो और मुझे आधे घंटे का समय दो। संजय बाकलीवाल ने पूरी जानकारी चिंटू चौकसे को भेजी और चिंटू चौकसे ने संभवत: जीतू पटवारी को इसकी पूरी जानकारी दी। आधे घंटे बाद स्वीकृति मिली।

जब पुलिस को पूरी जानकारी दी तो पुलिस ने उस समय भी कहा कि इसमें हेरफेर ना हो, हम इसी प्रदर्शन कार्यक्रम के अनुसार पुलिस व्यवस्था करेंगे। पुलिस ने इन तीनों कांग्रेसियों को कहा कि अगर इसमें कोई हेरफेर हुआ या कोई गलत कार्यक्रम हुआ तो तीनों पर भी कार्रवाई कर देंगे। उसके बाद इन तीनों कांग्रेसियों को पुलिस ने करीब 2.15 बजे फ्री किया।

उसके बाद गांधी भवन से मैसेज बनाए गए और कांग्रेसियों को अटल पथ पर एकत्रित होने का मैसेज दिया गया। इसकी जानकारी सब्जी व्यापारियों को भी दी गई। बड़ी संख्या में कांग्रेसी और सब्जी व्यापारी मौजूद रहे।