शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर भाजपा महिला मोर्चा: श्रेष्ठा जोशी की नई टीम में किसे मिलेगी जगह? कई नाम चर्चा में सर्वोदय बाल विनय मंदिर स्कूल में वार्षिक उत्सव से पहले खेलों का उत्सव, विजेताओं को मिलेगा इनाम इंदौर: पटवारी के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका, धमकाया- तुम्हें भी बंद कर देंगे इंदौर: “मंडी लगवाओ या गिरफ्तार करो” – फूटी कोठी में गरजे जीतू पटवारी, मौके पर बनी अस्थायी जेल इंदौर में मां की हैवानियत: 7 साल की बेटी का पैर जलती गैस पर रखा, नानी ने बचाया दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े
इंदौर

इंदौर भाजपा महिला मोर्चा: श्रेष्ठा जोशी की नई टीम में किसे मिलेगी जगह? कई नाम चर्चा में

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी अब मोर्चा में महिला पदाधिकारियों की टीम बनाने की तैयारी कर रही हैं।

इंदौर भाजपा महिला मोर्चा: श्रेष्ठा जोशी की नई टीम में किसे मिलेगी जगह? कई नाम चर्चा में
सांकेतिक चित्र

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर काबिज हुई श्रेष्ठा जोशी अब मोर्चा में महिला पदाधिकारियों की टीम का कुनबा बनाने की तैयारी कर रही है, जो जानकारी मिली उसके मुताबिक अध्यक्ष बनने में मदद करने वाली विधायक मालिनी गौड़ की पसंद के नाम को वे महामंत्री पद सौंप सकती हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर चाहते हैं कि सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति होकर संगठन मजबूती के साथ चले।

इसी के चलते महिला मोर्चा की टीम भी अभी कागजी तौर पर तैयार हुई है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि अभी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से चर्चा कर इकाई की स्वीकृति लेना बाकी है।

बताया जा रहा है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खेमे को विधानसभा 1 से ज्यादा मातृशक्तियों को लेकर उपकृत किया जा सकता है। बताया यह भी गया है कि मालिनी गौड़ से जुड़ी रेखा शर्मा को महामंत्री बनाया जा सकता है।

किस विधानसभा से कौन-से नाम चर्चा में

विधानसभा 4 से जुड़ी मीणा मानधन्या, अनिता पाल, युक्ता शर्मा को भी महिला मोर्चा में शामिल किया जा सकता है। विधानसभा 1 से शीला गुप्ता, सुनीता जयपाल, सुनीता भालसे, नीलम दुबे और लीना बाहेती का नाम सामने आ रहा है।

विधानसभा 1 से आभा जानी और श्रेया उपासनी का नाम भी सामने आ रहा है। विधानसभा 3 से खुद श्रेष्ठा जोशी और महामंत्री माधुरी जायसवाल दोनों पदाधिकारी है इसलिए अब यहां से एक पदाधिकारी ही लिया जा सकता है।

विधानसभा 5 से विनीता कुमार, नारायणी बरेठा, सुनीता पाठक, मीनू शर्मा और अश्मिता ठाकुर का नाम आ सकता है तो राऊ से जूली, सोनकिया केजरीवाल और अनुजा पंडित का नाम सामने आ रहा है, ये नाम विधायक मधु वर्मा ने दिए हैं जो पहले ही जोशी के संपर्क में हैं। सांवेर के शहरी क्षेत्र से उमा राजपूत, देपालपुर के शहरी क्षेत्र से रचना रघुवंशी का नाम सामने आ रहा है, अभी इन नामों पर चर्चा चल रही है।

देखना होगा कि श्रेष्ठा जोशी इन नामों को कब आगे बढ़ाकर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा तक पहुंचाती है और स्वीकृति भोपाल से आती है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 3