बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

रेजांगला शौर्य दिवस पर दिल्ली में होगा मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान

रेजांगला शौर्य दिवस पर वीर सैनिकों और पूर्व सैन्य अधिकारियों का श्रीकृष्णा एक्सक्लूजीव अवार्ड सम्मान का आयोजन तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्लीं में 18 नवम्बर को सुबह 10 बजे से आयोजित…

रेजांगला शौर्य दिवस पर वीर सैनिकों और पूर्व सैन्य अधिकारियों का श्रीकृष्णा एक्सक्लूजीव अवार्ड सम्मान का आयोजन तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्लीं में 18 नवम्बर को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम के बाद भोज का आयोजन भी रखा गया है।

श्रीकृष्णा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में रेजांगला वीरभूमि की प्रतीकात्मक झलक दिखाई देगी। साथ ही ऐतिहासिक वीरभूमि के दर्शन एवं श्रद्धांजलि का विशेष अवसर होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जगदीश यादव की भी अध्यक्षता रहेगी।

विजय यादव ने बताया कि 125 जवानों की कुर्बानी में से 112 जवान यादव समाज से जुड़े हुए थे इसलिए यदुकुल सम्मान दिवस पर आयोजन किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 2