बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

ऑटोडील संचालक ने कार बेचकर नहीं लौटाई राशि

लसूड़िया पुलिस को बसंत विहार कालोनी स्थित एसएस मोटर्स द्वारा कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की शिकायत मिली है। पुलिस को फरियादी विकास पिता कैलाश कश्यप निवासी भागीरथपुरा ने…

लसूड़िया पुलिस को बसंत विहार कालोनी स्थित एसएस मोटर्स द्वारा कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की शिकायत मिली है।

पुलिस को फरियादी विकास पिता कैलाश कश्यप निवासी भागीरथपुरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि ऑटोडील संचालक अभिषेक उर्फ शानू राजगुरु ने अरुण पिपलोदे की इको कार 4 लाख 25 हजार रु. खरीदी और 25 हजार रु. बतौर टोकन दिए, जिसके बाद शेष 4 लाख की राशि नहीं दी।

इसके अलावा फरियादी के डेढ़ लाख, राबि जूनेजा के साढ़े 7 लाख और रोहित शर्मा के 2 लाख 60 हजार रु. भी आरोपी ने नहीं लौटाए। पीड़ितों ने ऑटोडील पर कार बेची थी और अभिषेक ने इन कारों को आगे भी अन्य लोगों को बेच दिया है, लेकिन कार मालिकों को रुपये नहीं लौटाए है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 12