ऑटो रिक्शा सहित संपूर्ण परिवहन क्षेत्र से जुड़े चालक- परिचालकों की वर्षों से लंबित समस्याओं, अधिकारों एवं कल्याणकारी मांगों को लेकर 19 नवम्बर को दिल्ली में महाआंदोलन किया जाना है। इन्दौर से भी भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारी और सदस्य मांगों को मजबूती से उठाने के लिए दिल्ली जाएंगे। केन्द्र सरकार के समक्ष मांग की आवाज बुलंद की जाएगी।
चालक साथियों के अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। 19 नवम्बर को आंदोलन और दिल्ली कूच को लेकर चालक संघ ने बैठक आयोजित की।
इस आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य चालक-परिचालक कल्याण बोर्ड का गठन करवाना तथा परिवहन क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों की समस्याओं, शोषण एवं अधिकारों से जुड़े विषयों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है।
बैठक में वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, योगेश शर्मा, हेमराज जारवाल, अनिल साहू, बंटी यादव, दिनेशराव क्षीरसागर, लालसिंह कीट, टेकबहादुर थापा, सुनील साहू, विकास टिक्लिया, धर्मेंद्र बाखला, संजय साहू, देवेंद्र गीते, इब्राहिम खान, प्रकाश चौहान, नानूराम झरने, महिमाराम सावले, रामेश्वर साहू, शेखर चंदेल, शेख बाबू, प्रकाश पंवार, राजेंद्र पाल मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





