बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सोशल मीडिया दोस्त ने धमकाकर किया बलात्कार

महिला और युवती के साथ शादी का झांसा देकर किया गलत काम

तिलक नगर क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती को सोशल मीडिया पर मिले एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि विकास पिता संतोष मिश्रा निवासी आशीष नगर से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई, जिसके बाद पीड़ित को धमकाकर युवक ने दुष्कर्म किया और फिर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार गलत काम किए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी की तलाश शुरू की।

इधर महिला थाना पुलिस को 45 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके पूर्व पति से तलाक हो गया, जिसके बाद गोपाल राव सोनेने निवासी सुन्दर नगर एक्सटेंशन ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी शादी करने से मुकर गया और पीड़िता के साथ मारपीट की। वहीं 22 वर्षीय पीड़िता ने भी पुलिस को शादी का झांसा देकर गलत काम करने की शिकायत की है।

पीड़िता ने संदीप पिता राजाराम जिनवाल निवासी पंचम की फेल के खिलाफ झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 12