बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कार को पीछे से मारी टक्कर, फिर पीटा

साथ मारपीट भी की। महिला के साथ अभद्रता का आरोप भी लगाया गया। वहीं बीचबचाव करने गए राहगिरों से भी मारपीट की गई। मल्हारगंज पुलिस को फरियादी आयुष पिता अजय…

साथ मारपीट भी की। महिला के साथ अभद्रता का आरोप भी लगाया गया। वहीं बीचबचाव करने गए राहगिरों से भी मारपीट की गई।

मल्हारगंज पुलिस को फरियादी आयुष पिता अजय गंगराडे निवासी शेखर पार्क ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह बटालियन मेन गेट पर बने ट्रैफिक सिंग्नल पर रूके थे तभी पीछे से अर्टिका क्रमांक एमपी 09 बीटी 0772 का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए लाया और फरियादी की कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद फरियादी ने जब विरोध किया और कहा कि नुकसान की भरपाई करो तो अर्टिका चालक और उसके साथियों ने फरियादी के साथ मारपीट की। एक राहगीर ने जब बीचबचाव किया तो अर्टिका में संवार युवकों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। इधर आयुष की पत्नी जब वीडियो बना रही थी तो उनके साथ भी अनुचित व्यवहार युवकों ने किया। मौके पर मल्हरगंज पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो फरियादी ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार क्रमांक के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। इधर राऊ पुलिस को फरियादी शशांक पिता गणेश यादव निवासी सिलीकॉन सिटी ने शिकायत दर्ज करवाई कि कार क्रमांक एमपी 09 झेडडी 4517 के चालक और उसके साथियों ने राम मंदिर के सामने अपशब्द कहते हुए मारपीट की। फरियादी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने कार के कांच भी फोड़ दिए और जान से मारने की धमकी भी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 12