बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

निर्माणाधीन मकान में रखे तार के बंडल ले गए चोर

सूने मकान से लक्ष्मी- गणेश की चांदी की मूर्ति भी ले गए बदमाश

लसूड़िया थाना क्षेत्र के हरेकृष्णा विहार में निर्माणाधीन मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। पुलिस को ठेकेदार सतीश पिता बद्रीलाल बागोरिया ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह कालोनी में प्रियंका पटेल के मकान का काम कर रहे हैं। निर्माणाधीन मकान में कॉपर के 11 बक्से रखे थे। वहीं लसूड़िया थाना क्षेत्र में भी चोरी की दूसरी घटना हुई।

पुलिस को भृगु तलवार ने शिकायत दर्ज करवाई कि विस्तारा टाउनशिप स्थित उनके घर से अज्ञात चोर चांदी के सिक्के और लक्ष्मीजी एवं गणेशजी की चांदी की मूर्ति के अलावा घर में लगे नल चुराकर ले गया। तिलक नगर पुलिस को फरियादी राकेश जैन ने शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात चोर उनके श्री मंगल नगर स्थित घर का ताला तोड़कर घर में लगे नल और अन्य सामान ले गया।

पलासिया थाना क्षेत्र के मन भावन नगर में रहने वाले सिद्धांश पिता प्रमोद जैन ने भी पुलिस को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है, फरियादी ने पुलिस को बताया कि घर की अलमारी में रखे जेवरात अज्ञात चोर ले गया। महू पुलिस को मेजर प्रणव दिलीप पोद्दार ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके घर से चोर जेवरात अलमारी से चुराकर ले गए।

पुलिस ने सभी मामलों में फरियादियों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 12