चंदननगर पुलिस को फरियादी मो. शाहिद ने शिकायत दर्ज करवाई कि 7 नवम्बर को वाट्सएप पर अज्ञात नम्बर से कॉल आया और अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल की पर्ची बनवाने के बहाने पिन जनरेट करवाया और 10 रु. ट्रांसफर कराए, जिसके बाद 11 नवम्बर को फरियादी का मोबाइल कुछ देर के लिए बंद हो गया और जब मोबाइल चालू हुआ तो फरियादी को पता चला कि उनके एक्सीस बैंक के खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल 7 लाख 69 हजार 772 रुपये निकाल लिए गए। चंदननगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

