बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दहेज लोभी से परेशान दो महिलाओं ने पुलिस को की शिकायत

दहेज प्रथा बंद करने को लेकर समाज द्वारा कई बार जागरूकता अभियान चलाए गए, लेकिन कई लोगों का लोभ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राऊ पुलिस को…

दहेज प्रथा बंद करने को लेकर समाज द्वारा कई बार जागरूकता अभियान चलाए गए, लेकिन कई लोगों का लोभ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राऊ पुलिस को फरियादिया लक्ष्मी हतागले निवासी ओमेक्स सिटी ने शिकायत दर्ज करवाई कि पति मनोज, ससुराल पक्ष के कमला, महेन्द्र, वंदना, उमा और प्रवेश तिवारी द्वारा दहेज की मांग कर प्रताड़ित किया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट भी की गई। इधर महिला पुलिस थाना में पायल निवासी क्लर्क कालोनी ने भी दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है। पति मुकेश और ससुराल पक्ष के सुनीता, स्वाति, रमेश ने दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया।

फरियादिया नाजनी निवासी हिना पैलेस ने भी उ.प्र. के राय बरेली निवासी यासीन, युसूफ और मो. रजा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला महिला थाना पुलिस को दर्ज कराया है। पुलिस तीनों ही मामलों में जांच कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 12