भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पिपलियापाला स्थित प्रतिक्षा वाइन शॉप के मैनेजर ने पुलिस को दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी की शिकायत की है।
पुलिस को फरियादी राज पिता अशोक जायसवाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह वाइन शॉप पर मैनेजर है, जब वह दुकान से शराब बिक्री का हिसाब मिला रहे थे तब फरियादी ने पाया कि कुछ नकदी कम है, जिसके बाद कैमरे चेक किए तो दुकान पर काम करने वाला शुभम पिता शंकरलाल जायसवाल निवासी सोमनाथ की चाल गल्ले में से रुपये निकालते नजर आया, जिसके बाद फरियादी ने पूछताछ की तो शुभम ने बताया कि उसने 25 हजार रु. निकाले हैं।
पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की है। वहीं छत्रीपुरा पुलिस को जीएनटी मार्केट स्थित वर्ल्ड क्लास होटल वेयर के संचालक मनीष सदावना ने शिकायत दर्ज करवाई कि दुकान से आधी रात में अज्ञात लड़कों ने पीतल के बर्तन चुरा लिए। सीसीटीवी कैमरे में दुकान के ऊपर से युवक अन्दर घुसते हुए नजर आ रहे हैं।
करीब 25 हजार रु. कीमत के बर्तन चोर ले गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

