पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बीते तीन-चार दिनों में हुई हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत और सैकड़ों घायल होने की बात सामने आई है। अब यह प्रदर्शन इस्लामाबाद तक पहुंच गया है। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू- कश्मीर में बढ़ती हिंसा को लेकर 50 से ज्यादा ब्रिटिश सांसदों ने यूके के विदेश सचिव को पत्र लिखा है। सांसदों ने फायरिंग में हुई मौतों पर चिंता जताते हुए तुरंत कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं एमनेस्टी इंटरनेशनल ने रावलाकोट में चुनाव से पहले हुई हिंसा को लेकर पाकिस्तान सरकार पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




