बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

[हटाएं – 18030 में जोड़ दिया] मल्हार के आयोजन में कांग्रेसियों के बीच भाजपा के पूर्व विधायक जिराती भी पहुंचे

राऊ से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार दिनेश मल्हार के जन्मदिन मिलन में जीतू पटवारी, चिन्टू चौकसे के साथ भाजपा के पूर्व विधायक जीतू जिराती भी पहुंचे।

[हटाएं – 18030 में जोड़ दिया] मल्हार के आयोजन में कांग्रेसियों के बीच भाजपा के पूर्व विधायक जिराती भी पहुंचे

राऊ विधानसभा के कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवार के रूप में पुराने भाजपा नेता दिनेश मल्हार को देखा जा रहा है। मल्हार को जीतू पटवारी का करीबी माना जाता है। कल दिनेश मल्हार ने अपने जन्मदिन पर मिलन का बड़ा आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद कार्यक्रम में मौजूद रहे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे से लेकर अन्य कांग्रेसी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कल इस जन्मदिन को राऊ विधानसभा चुनाव से जोड़कर शक्ति परीक्षण के रूप में देखा गया। सदाशिव यादव, अरविंद बागड़ी, संजय बाकलीवाल, मुकेश ठाकुर, सुधा भंडारी, किशोर धुलधोये, प्रहलाद महावर, राजा चौकसे, मेहमूद पठान, अरशद खान, इनायत खान, मुजफ्फर, शिशुपाल यादव सहित अन्य मौजूद थे।

जिराती भी पहुंचे

इस मिलन के आयोजन में भाजपा के पूर्व विधायक जीतू जिराती भी पहुंचे थे। कांग्रेसियों के बीच जीतू जिराती की मौजूदगी सबको हतप्रभ कर रही थी। जिराती से जब पूछा तो कहा कि पालदा मेरा गांव है और सभी मेरे भाई लोग हैं और जन्मदिन व मिलन के आयोजन में मुझे बुलाया तो मैं पहुंचा हूं, इसको राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। पटवारी ने कहा कि जीतू जिराती मेरे बचपन के मित्र, भाई हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 2